फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private company will organise interview for 280 post on 19th september

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 280 पदों के लिए इस दिन होंगे इंटरव्यू

Tue, 19 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 19 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
private company will organise interview for 280 post on 19th september

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। जिला सिरमौर के कालाअंब के गांव ओगली स्थित कंपनी मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटेड आईटीआई ऑपरेटर वर्कर्स के 280 पद भरने जा रही है। मंडी स्थित रोजगार कार्यालय में 19 सितंबर को इसके लिए साक्षात्कार होंगे। नौकरी के इच्छुक बेरोजगार युवा अपने दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन



क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि इसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। 
विज्ञापन



इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पहचान पत्र सहित 19 सितंबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए सुबह 10 बजे उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed