{"_id":"570624094f1c1b8605c81115","slug":"private-bus-accident-at-chamba-more-than-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में प्राइवेट बस खाई में गिरी, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में प्राइवेट बस खाई में गिरी, 20 से ज्यादा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डलहौजी अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ है।
विज्ञापन
यह प्राइवेट बस डलहौजी से भजराड़ू की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 20 से 25 लोग सवार थे। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फुट नीचे पलट गई। इससे बस में सवार सभी लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हादसे में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा घायलों के भी बयान लिए जा रहे हैं। हादसा किन कारणों से हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।