{"_id":"63cd52033d6229228d10a808","slug":"prisoners-will-represent-himachal-chess-team-in-national-chess-competition-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शतरंज में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे बंदी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शतरंज में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे बंदी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
Sun, 22 Jan 2023 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:42 PM IST
सार
जिला अध्यक्ष शैलजा और प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि भारतीय शतरंज फेडरेशन की ओर से मुख्य जेलों में बंद कैदियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
कैदियों को सम्मानित करते जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजायाफ्ता चार कैदी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नाहन जेल में हुई दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर चार कैदियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गौर रहे कि जिला और प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के लिए दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
इसमें सजायाफ्ता 24 कैदियों ने भाग लेकर शतरंज के बोर्ड पर शह और मात का खेल खेला। इसमें शेर सिंह ने पहला, राजेश ने दूसरा, भगवान ने तीसरा और स्टेनली ने चौथा स्थान पाया। रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर और विशिष्ट अतिथि उप अधीक्षक विनोद चंबियाल थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मुख्य आर्बिटर की भूमिका अमित शर्मा ने निभाई। जिला शतरंज संघ की प्रधान शैलजा और प्रदेश संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज की। समापन पर संघ की जिला अध्यक्ष शैलजा ने कैदियों के शतरंज अभ्यास के लिए शतरंज सेट भी जेल प्रशासन को भेंट किए। जिला अध्यक्ष शैलजा और प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि भारतीय शतरंज फेडरेशन की ओर से मुख्य जेलों में बंद कैदियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विजेताओं की जल्द ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें नाहन जेल के कैदी शेर सिंह, राजेश, भगवान और स्टेनली हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता परिवर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही हैं। दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने किया था।