फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prisoners making organic compost in himachal Pradesh

सोलन की जेल में कैदी बना रहे ऑर्गेनिक खाद, सब्जियों के छिलकों से की जा रही तैयार

Mon, 23 Nov 2020 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Nov 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Prisoners making organic compost in himachal Pradesh
खाद (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की जेलों में बंद कैदियों को सुधारकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की कवायद रंग ला रही है। जेल में प्रशिक्षण लेने के बाद कैदी अब रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं बनाकर लाखों कमा रहे हैं। इन वस्तुओं को जेलों में आदान-प्रदान के अतिरिक्त बाजार में भी बेचा जा रहा है। सोलन कारागार में बंदी बेकरी वस्तुओं को तैयार कर रहे हैं। यहां सजा काट रहे कैदियों ने ऑर्गेनिक खाद बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसमें कैदी सब्जियों के छिलकों और व्यर्थ पदार्थों को एक जगह इकट्ठा कर केंचुआ खाद तैयार कर रहे हैं। पहली बारी में यह खाद की एक, पांच और 10 किलो की पैकिंग बाजार में बेची जा चुकी हैं। इससे करीब 35 हजार का कारोबार हुआ है। इसके अलावा कैदी जेल परिसर में खाली जगह छोटे खेत बनाकर उसमें साग, धनिया, मटर और लहसुन भी उगा रहे हैं। इन फसलों से निकलने वाले व्यर्थ पदार्थों का केंचुआ खाद बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दुकान और बाजार में बेचे जा रहे बेकरी उत्पाद
सोलन कारागार में कुल 135 बंदी हैं जिसमें से पांच सजा काट रहे हैं जबकि अन्य विचाराधीन बंदी हैं। ये सभी कारागार में कुछ न कुछ कारोबार कर रहे हैं। कुछ कैदी ओपन एयर जेल योजना के तहत कारागार के साथ एनएच पर दुकान चला रहे हैं। यहां पर वे अपने बनाए ब्रेड, बंद, मठियां, बिस्कुट, नमकीन बेच कर एक दिन ढाई से तीन हजार रुपये की सेल कर रहे हैं। कुछ बंदी बाजारों में उत्पाद को बेचने के लिए जाते हैं। कैदी कमीशन पर भी वस्तुओं को बेच रहे हैं। इस तरह वे जेल में बैठकर अपने घर का खर्च भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों को दिया जा रहा रोजगार
सोलन कारागार के सहायक अधीक्षक दीपक शांडिल ने बताया कि महानिदेशक कारागार कैदियों को सुधारने और उन्हें रोजगार देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सोलन कारागार में कैदी बेकरी वस्तुओं के साथ ऑर्गेनिक खाद भी तैयार कर रहे हैं। इसे बाजारों में भी मांग के हिसाब से बेचा जा रहा है। इसमें सजा काट रहे पांच कैदी हर माह पांच से छह हजार रुपये कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed