फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prisoners escaped from the bathroom on the pretext of bathing, police personnel brought Kanda from jail

नालागढ़: नहाने का बहाना बना बाथरूम से भागा कैदी, कंडा जेल से लाए थे पुलिस कर्मी

Thu, 21 Apr 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 06:23 PM IST
सार

एक कैदी नहाने का बहाना बनाकर कोर्ट की तीसरी मंजिल के शौचालय से फरार हो गया। कैदी गंगू मांझी कोर्ट लगने से पहले ही भाग गया। साल 2019 में भी यह कैदी नालागढ़ के इसी बाथरूम से भाग गया था। 

विज्ञापन
Prisoners escaped from the bathroom on the pretext of bathing, police personnel brought Kanda from jail
कैदी फरार(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला की कंडा जेल से पेशी के लिए नालागढ़ की अदालत में लाया गया एक कैदी नहाने का बहाना बनाकर कोर्ट की तीसरी मंजिल के शौचालय से फरार हो गया। कैदी गंगू मांझी कोर्ट लगने से पहले ही भाग गया। साल 2019 में भी यह कैदी नालागढ़ के इसी बाथरूम से भाग गया था। उसे दूसरे दिन बद्दी पुलिस ने बद्दी के एक भट्टे से पकड़ लिया था। गुरुवार सुबह कंडा जेल से शिमला पुलिस के जवान कैदी को लेकर नालागढ़ स्थित एडीजे की अदालत में पहुंचे। गंगू मांझी वर्ष 2014 में बद्दी में हत्या का आरोपी है। वर्तमान में कंडा जेल में बंद है। वह हत्या के केस में ट्रायल पर था। वीरवार को नालागढ़ एलडीजे कोर्ट में पेशी थी। शिमला पुलिस के जवान उसे कोर्ट लगने से पहले ही नालागढ़ लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


उसने नहाने की बात कही। इसके बाद तीसरी मंजिल के बाथरूम में नहाने चला गया। काफी देर बाद बाहर नहीं निकला तो पुलिस जवानों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह खिड़की से भाग चुका था। इससे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। नालागढ़ पुलिस को सूचित किया गया। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि जब यह कैदी यहां से पहले भी भागा था तो इसे बाथरूम में नहाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कैदी की तलाश में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बीबीएन में पंफलेट बांटे गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि जहां भी यह व्यक्ति दिखे, तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed