फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prime minister narendra modi rally will be held at luhnu ground bilaspur

इस मैदान में होगी पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा, दिनभर चले निरीक्षण के बाद तय हुआ स्थान

Wed, 27 Sep 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi rally will be held at luhnu ground bilaspur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन अक्तूबर को बिलासपुर में प्रस्तावित जनसभा के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। मंगलवार को दिन भर चले निरीक्षण के बाद प्रशासन और पार्टी नेताओं ने जगह का चयन किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा तीन अक्तूबर को बिलासपुर के लुहणू मैदान में होगी।  जिला प्रशासन ने जनसभा के लिए लुहणू मैदान के अलावा ब्वॉयज स्कूल के मैदान का विकल्प भी दिया था, लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों से चर्चा के बाद लुहणू मैदान को फाइनल किया गया। 
विज्ञापन


हालांकि, एसएसजी की टीम अभी मौके का निरीक्षण करेगी। हेलीकाप्टर लैंडिंग ट्रायल के अलावा अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मंगलवार शाम पांच बजे पहुंचे। यहां अधिकारियों से चर्चा के बाद लुहणू ग्राउंड के नाम पर मुहर लगाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स के शिलान्यास के लिए तीन अक्तूबर को बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

मंगलवार दोपहर को आईजी मध्य जोन अजय यादव और एसपी अंजुम आरा ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, कार्यक्रम प्रभारी श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता विधायक रिखीराम कौंडल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित अन्य नेता लुहणू ग्राउंड पहुंचे। 


केंद्रीय मंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। आईजी ने उन्हें सुरक्षा से लेकर लोगों के आने-जाने और पीएम को सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी एवं श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए लुहणू ग्राउंड फाइनल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed