फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prime Minister Narendra Modi laid foundation stone of AIIMS Bilaspur

पीएम मोदी बोले- हिमाचल में चल रही है जमानती सरकार, अब जनता देगी जमानत

Wed, 04 Oct 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi laid foundation stone of AIIMS Bilaspur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी की पूरी कांग्रेस जमानत पर चल रही है। चाहे प्रदेश के सीएम हों या फिर दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी हों, सब जमानत पर चल रहे है। मोदी ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार में हर रोज नए घोटाले सामने आते थे लेकिन भाजपा के कार्यकाल में अभी तक कोई घोटाला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों को तय करना है कि देश में जमानत पर चल रही सरकार चाहिए या फिर इस सरकार को जमानत दे देनी है। यूपीए सरकार के समय विकास रूका पड़ा था क्योंकि उस सरकार के हर विभाग में अलग-अलग प्रधानमंत्री थे। पीएम मोदी बिलासपुर में एम्स, ट्रिपल आईटी का शिलान्यास और कांगड़ा स्थित स्टील प्लॉट के उदघाटन के बाद बिलासपुर के लुहणू ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

हाईवे की डीपीआर अब भाजपा सरकार ही बनाएगी

Prime Minister Narendra Modi laid foundation stone of AIIMS Bilaspur

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में लोगों का देश के विकास में बड़ा योगदान है। बिलासपुर के लोगों का त्याग ही है कि आज पंजाब हरियाणा में हरियाली है। आज जहां भी कृषि विकास की बातें होती हैं, वहां बिलासपुर का नाम जरूर लिया जाता है।

कहा कि प्रदेश की चार चार पीढि़यां देश की सीमाओं पर अपनी जवानी लगा देती हैं। हिमाचल में एम्स बनने से सूबे के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

हिमाचल में पुरूषों की मृत्यु दर अधिक है लेकिन एम्स बनने के बाद इसमें भी कमी आएगी। कहा कि इसके अलावा प्रदेश को केंद्र ने 69 हाईवे दिए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक डीपीआर नहीं बना पाई। लेकिन अब भाजपा सत्ता में आने के बाद इसकी डीपीआर भी खुद तैयार करेगी। 

विज्ञापन

प्रदेश में होंगे 15000 करोड़ के विकास कार्य

Prime Minister Narendra Modi laid foundation stone of AIIMS Bilaspur

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में 15 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे जिसमें 7 ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट, दो पेट्रोलियम, दो पावर, एक अर्बन डेवलपमेंट और एक रेलवे प्रोजेक्ट शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे जहां देश का र्वकास होगा वहीं युवाओं को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। 

पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा 
मोदी ने कहा कि एम्स बनने से प्रदेश में पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि सूबे में देश-विदेश के लाखों सैलानी आते हैं। लेकिन स्वास्थ्य व सड़क सुविधा बेहतर न होने  के कारण पर्यटन पर भी प्रभाव पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एम्स और एनएच बनने से प्रदेश के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।

विज्ञापन

हर घर को मिलेगा बिजली कनेक्शन

Prime Minister Narendra Modi laid foundation stone of AIIMS Bilaspur

मोदी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा 40 सालों से लटका पड़ा था। लेकिन उन्होंने लोगों से वायदा किया था कि सत्ता में आते ही पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी जाएगी।

जिस वादे के अनुसार वन रैंक वन पेंशन की तीन किश्ते जारी हो चुकी हैं और चौथी की तैयारी है। सर्जिकल स्ट्राइक से देश की सेना का मनोबल बढ़ा है। जबकि पूर्व में रही सरकार ने सैनिकों का मनोबल हमेशा गिराया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। भारत का कोई गांव ऐसा नहीं रहेगा जिसमें बिजली नहीं होगी।

हर घर तक बिजली पहुंचाने का पूरा खर्च सरकार करेगी। देश में चार करोड़ परिवार ऐसे है जिन्हें अभी तक बिजली के कनेक्शन नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed