फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prime Minister Modi mentioned Sepu badi of mandi himachal during Virtual interaction with beneficiaries

PM Modi Samvad: प्रधानमंत्री मोदी बोले- जब भी मंडी वाले मिलते हैं, सेपू बड़ी आती है याद

Sat, 30 Jul 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/थुनाग
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/थुनाग Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 08:39 PM IST
सार

हंस राज से बात शुरू करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेपू बड़ी का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब भी मंडी वाले मिलते हैं, तो सबसे पहले सेपू बड़ी की याद आ जाती है। 

विज्ञापन
Prime Minister Modi mentioned Sepu badi of mandi himachal during Virtual interaction with beneficiaries
पीएम ने लाभार्थी हंस राज से बात की। - फोटो : संवाद

विस्तार

‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य -ऊर्जा 2047’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 12 राज्यों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। हालांकि पीएम ने सबसे पहले हिमाचल प्रदेश को चुना और मंडी जिले के सुंदरनगर के कुसुम योजना के लाभार्थी हंस राज से 4 मिनट 8 सेकंड तक बात की। हंस राज से बात शुरू करते ही पीएम ने सेपू बड़ी का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब भी मंडी वाले मिलते हैं, तो सबसे पहले सेपू बड़ी की याद आ जाती है। जब प्रधानमंत्री ने पूछा कि कुसुम योजना से आपके जीवन में क्या बदलाव आया, तो हंसराज ने कहा कि मैं गरीब आदमी था, अब मेरे बच्चे अच्छे स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मेरा मान-सम्मान बढ़ा है और लोग मुझे पहचानने लगे हैं। हंस राज ने बताया कि उनके पास 12 बीघा जमीन थी।

विज्ञापन


दो बीघा में खेती करते थे और 10 बीघा पर घासन (घास वाली जमीन) थी। उन्होंने इस 10 बीघा पर कुसुम योजना के तहत सोलर प्लांट लगाए। इसमें उनका ढाई करोड़ रुपये खर्चा आया। बैंक से दो करोड़ रुपये का लोन लिया और इसमें सरकार से दस लाख रुपये की सब्सिडी मिली। बाकी पैसा उन्होंने अपना लगाया। आज उनके पास इस काम के लिए पांच कर्मचारी हैं। जिनको हर महीने सैलरी दे रहा हूं। हर महीने बैंकों का दो लाख रुपये लोन चुकाया जा रहा है। इसके बावजूद हर माह 45,000 रुपये कमा रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने ऐसी कल्याणकारी योजना लागू की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला के थुनाग से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन


मोदी बोले, संतोष हुआ कि कुसुम योजना से ग्रामीणों को रोजगार मिला
प्रधानमंत्री ने जब हंस राज से पूछा कि आपको अन्य योजनाओं के लाभ भी मिलते होंगे। तो हंस राज ने कहा हां मिलते हैं। पीएम ने कहा कि दो हजार रुपये जो हम भेजते हैं, वह भी मिलते हैं। तो हंस राज बोले, बिलकुल खाते में आ रहे हैं और इस दौरान ठहाके भी लगे। पीएम ने कहा कि संतोष हुआ कि कुसुम योजना से जुड़ने के बाद ग्रामीणों को रोजगार मिला। पीएम ने कहा, आप बिजली बोर्ड को बिजली देकर हिमाचल के दूसरे गांवों में भी एक प्रकार से बिजली पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली क्षेत्र में आठ साल में हुए बदलाव को कार्यक्रम में किया प्रदर्शित
 आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 25 से 30 जुलाई तक उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा 2047 का आयोजन किया गया। देश भर में हुए इस कार्यक्रम में पिछले आठ साल में बिजली क्षेत्र में हुए बदलाव को प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य सरकार की बिजली संबंधी विभिन्न पहलों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी में सुधार कर उन्हें सशक्त बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed