{"_id":"66a505022c238c09180bd6e4","slug":"prices-of-pears-fell-and-apples-got-good-prices-shimla-news-c-19-sml1001-385661-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नाशपाती की कीमतें गिरीं \nसेब को मिले अच्छे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नाशपाती की कीमतें गिरीं सेब को मिले अच्छे दाम
विज्ञापन
पराला में 4 हजार में बिकी स्पर की पेटी
नाशपाती की आपूर्ति बढ़ने से दामों में गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। नाशपाती के दामों में गिरावट आई है। नाशपाती की 20 किलो की जो पेटी 2,200 से 2,500 रुपये तक बिक रही थी वह शनिवार को पराला फल मंडी में 1,500 से 2,000 रुपये के बीच बिकी। सेब को बेहतर दाम मिल रहे हैं। स्पर सेब की 20 किलो की पेटी 4,000 रुपये तक बिकी।
पराला फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरीश चौहान ने कहा कि ऊपरी शिमला में सेब सीजन शुरू हो चुका है। मंडी में रोजाना रोहडू, नारकंडा, ठियोग और ननखड़ी से सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। रॉयल सेब की ज्यादातर फसल करसोग क्षेत्र से आ रही है। निचले इलाकों से सेब की अर्ली वैरायटी गाला, स्पर और टाइडमैन की खेप फल मंडियों में पहुंच रही है। भट्ठाकुफर फल और ढली सब्जी मंडी महीने के आखिरी शनिवार के चलते बंद थी। इस दौरान दोनों मंडियों में कारोबार ठप रहेगा। ऐसे में शनिवार को ठियोग में स्थित पराला फल मंडी में सेब और नाशपाती की बाकि दिनाें के मुकाबले ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं। मौसम के प्रतिकूल रहने से सेब का आकार और रंग प्रभावित हुआ है। कुमारसैन क्षेत्र के बागवान रमेश रावत ने बताया कि जिन बगीचों में दो हजार के करीब सेब की पेटियां होती थीं। इस वर्ष उन बगीचों में पेटियों की संख्या घटकर 600 के करीब रह गई है।