फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   price fell down of vegitables

राहत : राजधानी के बाजारों में 10 फीसदी गिरे सब्जियों के दाम

Sun, 14 Jan 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
price fell down of vegitables
टमाटर 30 और आलू 20 रुपये प्रतिकिलो बिका, मंडियों में आवक बढ़ने से गिरे दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बाजारों में सभी सब्जियों के दामों में 10 फीसदी गिरावट आई है। 40 रुपये में बिकने वाला टमाटर 30 रुपये और 30 रुपये में बिकने वाला आलू 20 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।

शिमला के बाजारों में बाहरी राज्यों से सब्जियों की भरपूर आवक आने के चलते दामों में गिरावट आई है। रविवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में मटर 40, फूल गोभी 30, गाजर 30, बैंगन और प्याज 40 रुपये प्रतिकिलो बिका। हालांकि प्याज, मटर और बैंगन के दाम स्थिर हैं। दामों में आई हल्की गिरावट से आम लोगों ने राहत महसूस की है। आमतौर पर सर्दियों में सब्जियों के दाम गिर जाते हैं, लेकिन इस बार दिसंबर तक हरी सब्जियां महंगाई के साथ अपना रंग दिखाती रहीं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जियां चंडीगढ़ से आ रही हैं। मांग के अनुसार सब्जियां आने से दामों में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में दाम और ज्यादा गिरने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोअर बाज़ार सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम (प्रतिकिलो में)
टमाटर 30
मटर 40
प्याज 40
आलू 20
बंदगोभी 30
फूलगोभी 30
गाजर 30
बीन 40
लौकी 40
शिमला मिर्च 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed