{"_id":"5c9c70b4bdec2213f754f343","slug":"pressure-over-bjp-mla-s-for-lead-in-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायकों पर हलकों से लीड दिलाने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायकों पर हलकों से लीड दिलाने का दबाव
Thu, 28 Mar 2019 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ-साथ अब इन्हें विधानसभा क्षेत्रों से लीड दिलाने का जिम्मा विधायकों पर रहेगा। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के सभी विधायकों के साथ इस संबंध में बैठक भी की है। अब पार्टी की ओर से विधायकों और पूर्व विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्याशियों को लीड दिलाने में कोई कसर न छोड़ें। जो भी नेता प्रत्याशियों को लीड दिलाएगा, वह उनके रिपोर्ट कार्ड में जुड़ेगा।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से सभी विधायकों को भाजपा के उनके क्षेत्रों में तय कार्यक्रमों और सभाओं में उपस्थित होने को कहा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चारों संसदीय क्षेत्रों में सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वह स्वयं संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। चुनाव में उतारे प्रत्याशियों के गिले-शिकवे को पदाधिकारियों के साथ बैठकर दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन