{"_id":"66797ee5a33bbb7c500f5a11","slug":"press-conference-of-bjp-leader-randhir-sharma-in-hamirpur-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Randhir Sharma: राजेंद्र राणा की हार और अनुराग ठाकुर की जीत, रणधीर बोले- गड़बड़ी की शिकायत मिली तो होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Randhir Sharma: राजेंद्र राणा की हार और अनुराग ठाकुर की जीत, रणधीर बोले- गड़बड़ी की शिकायत मिली तो होगी जांच
Mon, 24 Jun 2024 07:43 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:43 PM IST
सार
सुजानपुर के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की हार और लोस चुनाव में अनुराग ठाकुर की भारी बहुमत से जीत के सवाल के जवाब में भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने कहा कि एक ही क्षेत्र में दो पार्टी के लिए अलग-अलग नतीजे आए हैं, लेकिन इस मामले में कोई शिकायत पार्टी को नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता रणधीर शर्मा
- फोटो : Randhir Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि उपचुनाव में गड़बड़ी की कोई शिकायत पार्टी को मिलेगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी में सबकी बात का सुना जाता है। हमीरपुर में पार्टी के मीडिया संवाद केंद्र में प्रेसवार्ता में यह बात भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने सुजानपुर के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की हार और लोस चुनाव में अनुराग ठाकुर की भारी बहुमत से जीत के सवाल का जवाब दिया। शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान टिकट तय करती है। कार्यकर्ता पार्टी को जिताने का प्रयास करते हैं, लेकिन मतदान आम जनता करती है। एक ही क्षेत्र में दो पार्टी के लिए अलग-अलग नतीजे आए हैं, लेकिन इस मामले में कोई शिकायत पार्टी को नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सबसे अनुभव हीन है सरकार : महाजन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रेस वार्ता में कहा कि सीएम सुक्खू को सरकार चलाने नहीं आ रही है। उन्होंने प्रदेश में बड़े नेताओं का राज देखा है लेकिन इस सरकार में अनुभवहीनता है। यह अब तक ही हिमाचल की सबसे अनुभवहीन सरकार है। सरकार ने विधायकों को जलील करने का काम किया है। मित्रों को कैबिनेट रैंक देकर खुश करने किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू भाजपा के नौ विधायकों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष का निर्णय आने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से ऊपर कानून और कोर्ट है। यदि ऐसा का कोई निर्णय लिया जाता है तो राज्यपाल, राष्ट्रपति, पीएम और गृह मंत्री से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने असंवैधानिक तरीके से सीपीएस की नियुक्ति की है।
विज्ञापन