{"_id":"6185482f0a884b39ab5653b8","slug":"presiding-officers-conference-prime-minister-narendra-modi-may-visit-shimla-on-november-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन: वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन: वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Sat, 06 Nov 2021 01:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:34 AM IST
सार
100 वर्ष पहले 1921 में शिमला में प्रथम अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन हुआ था। उसके बाद अब होने जा रहे इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 36 राज्यों की विधानसभाओं, विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी, उपाध्यक्ष और प्रधान सचिव सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
16 से 19 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में 17 नवंबर को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे। उनके शिमला आने का कार्यक्रम नहीं बन पाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। सीएम जयराम ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की ओर से उन्हें फोन पर यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे।
विज्ञापन
100 वर्ष पहले 1921 में शिमला में प्रथम अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन हुआ था। उसके बाद अब होने जा रहे इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 36 राज्यों की विधानसभाओं, विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी, उपाध्यक्ष और प्रधान सचिव सम्मेलन में भाग लेंगे। लोकसभा तथा राज्यसभा सचिवालय के लगभग 70 अधिकारी व कर्मचारी भी शिमला आएंगे। प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन