शिमला: हिमाचल की झोली में इस बार आठ मेडल, एडीजी एसपी सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक
सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन, हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर छोटाराम और मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंदर कुमार को पुलिस पदक दिया जाएगा।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले विभिन्न श्रेणी के पदकों का एलान कर दिया है। इस साल हिमाचल प्रदेश की झोली में आठ पदक आए हैं। प्रदेश के एडीजी होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सतिंदर पाल सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन, हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर छोटाराम और मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंदर कुमार को पुलिस पदक दिया जाएगा। अग्निशमन सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को राष्ट्रपति का फायर सर्विस मेडल जबकि स्टेशन फायर अफसर हेमराज गौतम को फायर सर्विस मेडल मिलेगा। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर दीपक ग्रैक और नरेश कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
कांगड़ा के संतोष को आईटीबीपी में पुलिस मेडल
जिला कुल्लू के बबेली स्थित आईटीबीपी की द्वितीय वाहिनी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भी पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित गांव कुरल निवासी संतोष को यह मेडल उनकी बेहतर सेवा भाव, तत्परता, काम के प्रति समर्पण के लिए दिया जा रहा है।
सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन को पुलिस पदक दिया
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को राष्ट्रपति का फायर सर्विस मेडल
स्टेशन फायर अफसर हेमराज गौतम को फायर सर्विस मेडल
हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर छोटाराम को पुलिस पदक