फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   president ram nath kovind on visit to shimla and tanda medical college kangra

मेधावियों को सम्मानित करने आज हिमाचल आएंगे राष्ट्रपति

Mon, 29 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind on visit to shimla and tanda medical college kangra
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपत्नीक सोमवार को हिमाचल आ रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह टांडा मेडिकल कॉलेज और एचपीयू के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियों से नवाजेंगे। राष्ट्रपति दौरे को लेकर कांगड़ा और शिमला में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री किशन कपूर उनका स्वागत करेंगे। 11 बजे टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद दोपहर दो बजे वह शिमला कल्याणी हेलीपैड पहुंचने के बाद छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति भवन रिट्रीट जाएंगे।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को राष्ट्रपति नौ बजे हेलीकॉप्टर से अनाडेल पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से साढ़े नौ बजे हिमाचल विश्वविद्यालय पहुंचेगा। 10 से 11 बजे तक वह विश्वविद्यालय में होने जा रहे दीक्षांत समोराह में डिग्रियां बांटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रपति टीएमसी के दीक्षांत समारोह में पासआउट एमबीबीएस डाक्टरों को डिग्रियाें से नवाजेंगेे। वह आठ डॉक्टरों को 11 गोल्ड मेडल देंगे। यहां स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, एचपीयू के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार और टीएमसी के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी उनका अभिनंदन करेंगे।

11 बजे टीएमसी के सरदार शोभा सिंह सभागार में समारोह होगा। राष्ट्रपति यहां 12 बजे तक रुकेंगे। उसके बाद वह टांडा से गगल एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वह शिमला के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार कांगड़ा जिले के दौरे पर आ रहे हैं। कांगड़ा पुलिस ने 25 एएसपी-डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 1000 जवानों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया है।


एसपीजी की निगरानी में स्पेशल वार्ड
शिमला में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एसपीजी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस वीवीआईपी दौरे को लेकर एसपीजी की टीम ने अपनी निगरानी में आईजीएमसी में स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 और 634 को अपनी कस्टडी में लेकर इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि अस्पताल में दो कमरों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षित रखा है।


सीएम ने टीएमसी में तैयारियां जांचीं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार शाम टीएमसी में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक अर्जुन ठाकुर और मुलख राज प्रेमी सहित जिला प्रशासन और महाविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed