{"_id":"5b080afa4f1c1ba16e8b491e","slug":"president-ram-nath-kovind-left-for-delhi-after-six-days-after-shimla-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली लौटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम ने भेंट की एलबम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली लौटे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम ने भेंट की एलबम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 26 May 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
छह दिन के शिमला प्रवास के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नई दिल्ली रवाना हो गए। कल्याणी हेलीपैड से एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से वे अपने परिवार के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कल्याणी हेलीपैड पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गरिमापूर्ण विदाई दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को राज्य में उनके प्रवास का वृतांत दर्शाती एक फोटो एलबम भी भेंट की।
विज्ञापन
इस अवसर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री तथा मिनिस्टर इन वेटिंग महेंद्र सिंह ठाकुर, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, चीफ ऑफ स्टाफ ले जनरल राजीव सिरोही, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य
विज्ञापन
सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. आरएन बत्ता, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।