फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Pranab Mukherjee visit the famous Bagalamukhi Shaktipeeth.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां आकर करेंगे पूजा अर्चना

Tue, 10 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला/ज्वालामुखी
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला/ज्वालामुखी Updated Tue, 10 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee visit the famous Bagalamukhi Shaktipeeth.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हिमाचल दौरे के दौरान इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में मां के दर्शनों के लिए आएंगे। उनके दौरे को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

विज्ञापन


आईआईटी मंडी के दूसरे दीक्षांत समारोह में सवा घंटा भाग लेने के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 15 मार्च को कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बगलामुखी मंदिर में भी दर्शन करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का चौपर मंडी से उड़ान भरकर ज्वालामुखी के सपड़ी मैदान में उतरेगा। इसके बाद राष्ट्रपति बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति यहां पूजा अर्चना करने के साथ हवन भी करेंगे। राष्ट्रपति बगलामुखी मंदिर से सपड़ी मैदान तक सड़क मार्ग से जाएंगे। यहां से सीधे दिल्ली निकलेंगे।

राष्ट्रपति का कारकेट कड़ी सुरक्षा में चलेगा। दौरे को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। सुरक्षा प्रबंध करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को उच्चाधिकारियों की ओर से सूचित कर दिया गया है।


मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों ने बगलामुखी से लेकर सपड़ी मैदान तक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। आईजी उत्तरी क्षेत्र जीडी भार्गव ने कहा कि राष्ट्रपति के बगलामुखी मंदिर में आने के कार्यक्रम की सूचना मिली है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed