फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lokesh Thakur and Heera Lal Verma of Electricity Board Employees Joint Struggle Committee were chargesheeted

Shimla News: बिजली बोर्ड संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक लोकेश और सह संयोजक हीरालाल चार्जशीट

Fri, 25 Jul 2025 02:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 02:57 PM IST
सार

संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अभियंता लोकेश ठाकुर व सह संयोजक हीरा लाल वर्मा को प्रबंधन ने चार्जशीट कर दिया है। वहीं संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रबंधन के इस फैसले को दमनकारी बताया है

विज्ञापन
Lokesh Thakur and Heera Lal Verma of Electricity Board Employees Joint Struggle Committee were chargesheeted
विद्युत बोर्ड के कर्मचारी और पेंशनर । - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक लोकेश ठाकुर और सह संयोजक हीरालाल वर्मा को चार्जशीट कर दिया गया है। सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने पर दोनों पर कार्रवाई की गई है। दोनों अधिकारियों को स्थानांतरित कर बिजली बोर्ड के चेयरमैन कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उधर, प्रबंधन के आदेशों पर भड़के मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को आपात बैठक कर आदेश वापस न लेने पर सात अगस्त को बड़े प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


लोकेश ठाकुर वर्तमान में शिमला में अधीक्षण अभियंता और हीरालाल वर्मा मुख्यालय के फाइनेंस और अकाउंट विंग में बतौर वित्त अधिकारी कार्यरत हैं। आरोप है कि 20 जुलाई को दोनों ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर सरकार और प्रबंधन की नीतियों पर सवाल उठाए। आरोप है कि इन्होंने शिमला मुख्यालय छोड़ने से पहले मंजूरी नहीं ली। सेवा नियमों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने कहा कि ये अधिकारी जिन पदों पर कार्यरत हैं, वहां रहते हुए बोर्ड और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने को अधिकृत नहीं हैं।उधर, संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार दोपहर बाद बोर्ड मुख्यालय में आपात बैठक कर सरकार की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। इसे बदले की भावना से ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर बड़ा हमला बताया और प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष का एलान किया है।

विज्ञापन

प्रबंधन को दो हफ्ते का दिया समय
सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि प्रबंधन को दो हफ्ते का समय दिया गया है। प्रबंधन से कार्यस्थलों पर विरोध प्रदर्शन करने के ट्रेड यूनियन के अधिकार बहाल करने और चार्जशीट व कार्यालय आदेशों तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। यदि प्रबंधन आदेश वापस नहीं लेता और लंबित मांगों पर वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो 7 अगस्त को शिमला में हजारों कर्मचारी, अभियंता, पेंशनर्ज और आउटसोर्स कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed