फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations to replace many state office bearers of BJP before the himachal assembly elections

Himachal BJP: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई राज्य पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी

Wed, 06 Jul 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को संगठन के दायित्व से मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Preparations to replace many state office bearers of BJP before the himachal assembly elections
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को संगठन के दायित्व से मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में हाईकमान अगस्त में फेरबदल करना चाह रहा है। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी में जहां 36 पदाधिकारी हैं, वहीं इनसे भिड़ने के लिए कांग्रेस ने 261 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी बना ली है। पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस ने सभी खेमों में संतुलन साधने के लिए इतनी बड़ी प्रदेश कार्यकारिणी बनाई है। जहां भाजपा में एक प्रदेशाध्यक्ष है, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। भाजपा में एक संगठन महामंत्री और तीन महासचिव हैं और कांग्रेस में 39 महासचिव हैं।

विज्ञापन


भाजपा में आठ उपाध्यक्ष हैं तो कांग्रेस में 14 वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 28 उपाध्यक्ष हैं। भाजपा में नौ सचिव हैं तो कांग्रेस ने तो 144 सचिवों की फौज खड़ी करके नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस में राज्य स्तर पर 33 प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं तो भाजपा में सात प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी और पांच सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा अपनी इस सूची में पदाधिकारियों की संख्या तो केवल 36 ही रखेगी, मगर इनमें ऐसे नेताओं को पदमुक्त करने की तैयारी है जो उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन वे चुनाव भी लड़ना चाह रहे हैं। इनमें जिन नेताओं को टिकट मिलने के आसार हैं, उन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारियों से हटाकर अपने हलकों पर ही अधिक ध्यान देने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं। इस पर केंद्रीय नेतृत्व के  स्तर पर मंथन चल रहा है। 
विज्ञापन


किस पार्टी में किस पद पर कितने पदाधिकारी 
पार्टी         वरिष्ठ उपाध्यक्ष  उपाध्यक्ष महासचिव  सचिव    प्रवक्ता 
भाजपा       0                 8        4          9        7             
कांग्रेस        14              28     39       144      33 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed