फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations for SIR have begun, and instructions have been issued to distribute the forms to every voter.

Shimla News: एसआईआर की तैयारी आरंभ, हर वोटर तक फाॅर्म पहुंचाने के निर्देश

Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for SIR have begun, and instructions have been issued to distribute the forms to every voter.
जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के निर्वाचन अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए निर्देश
विज्ञापन

अपात्र मतदाताओं को सूची से करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंडलीय मुख्यालय शिमला में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिमला, सोलन और सिरमौर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों के आईटी स्टाफ ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि हर मतदाता तक इसका फॉर्म पहुंचे। इसके बाद अपात्र मतदाता सूची से बाहर किए जाएं और सभी पात्र लोगों को सूची में शामिल करें। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है जिसके लिए उच्च से लेकर निम्न स्तर तक सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाना है। इस कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ट्रेनिंग दिल्ली में हो चुकी है। अब सभी 12 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने कर्मचारियों के सवालों के जवाब दिए। अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में वर्ष 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट का मिलान किया गया जिसमें मतदाता सूची 98 प्रतिशत सटीक पाई गई। वीरेंद्र चौहान ने एसआईआर में उपयोग होने वाली आईटी एप्लीकेशन की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान स्वीप, मीडिया, सोशल मीडिया और एसआईआर के दौरान आने वाली जनसमस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। इसके बाद जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो मंगलवार के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी प्रशिक्षण आयोजित करेंगे जिसमें बूथ स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित निर्वाचन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्देशों का पालन करने का किया आग्रह
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब प्रदेश में यह प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण में दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी और प्रतिभागियों के लिए प्रारंभिक निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण के दौरान उपेंद्र शुक्ला ने एसआईआर की सारिणी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और आईटी स्टाफ के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article