फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations for reshuffle in Himachal BJP organization after the defeat in the by-election

उपचुनाव में हार के बाद हिमाचल भाजपा संगठन में फेरबदल की तैयारी

Sun, 05 Dec 2021 12:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 12:44 PM IST
सार

मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा हलकों में सत्तारूढ़ भाजपा की हार के बाद अब संगठन में बदलाव की चर्चा ने तूल पकड़ लिया है। संगठन की मजबूती के लिए यह कदम उठाया जाएगा। सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति देकर केंद्रीय नेतृत्व ने अनुसूचित जाति कार्ड खेला है। 

विज्ञापन
Preparations for reshuffle in Himachal BJP organization after the defeat in the by-election
हिमाचल भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव में हार के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन में बडे़ फेरबदल की तैयारी है। भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष से लेकर निचले स्तर की नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन का मुद्दा गरमा गया है। इसकी एक शिकायत केंद्रीय नेतृत्व के पास पहुंची है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इस कथित शिकायत पर केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर मंत्रणा हो रही है, जिसके बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन की कार्यकारिणी में फेरबदल तय माना जा रहा है। मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा हलकों में सत्तारूढ़ भाजपा की हार के बाद अब संगठन में बदलाव की चर्चा ने तूल पकड़ लिया है। संगठन की मजबूती के लिए यह कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन


सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति देकर केंद्रीय नेतृत्व ने अनुसूचित जाति कार्ड खेला है। चुनावी साल से पहले उनके बने रहने के पीछे यह भी तर्क  है कि संभवतया वह नहीं हटेंगे। मगर निचले स्तर पर बदलाव करने के पीछे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मजबूत तर्क दिए गए हैं। दलील यह है कि वर्तमान में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से एक, हमीरपुर से दो, शिमला से तीन और मंडी से दो भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जबकि, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांगड़ा बड़ा जिला है।
विज्ञापन


इसकी राज्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करने में अहम भूमिका रहती है। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। इसी तरह से प्रदेश भाजपा संगठन में मंडी से तीन, शिमला से एक और कांगड़ा से तीन सचिव हैं। यानी हमीरपुर से संगठन में कोई भी प्रदेश सचिव नहीं है। यहां कांगड़ा में सचिवों की संख्या ज्यादा है, मगर उपाध्यक्षों और सचिवों की हमेशा अलग-अलग भूमिका रहती है। हालांकि, महामंत्रियों में कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी से एक-एक महामंत्री हैं। शिमला में संगठन महामंत्री का मुख्यालय शिमला में होने की वजह से इनकी नियुक्तियां संतुलित मानी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस संसदीय क्षेत्र में किन-किन पदाधिकारियों की नियुक्तियां 

कांगड़ा : उपाध्यक्ष कृपाल परमार, महासचिव त्रिलोक कपूर, सचिव विशाल, वीरेंद्र चौधरी, जय सिंह, श्रेष्ठा चौधरी और मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा। 

मंडी : उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, महासचिव राकेश जमवाल, सचिव पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, सीमा ठाकुर, प्रवक्ता अजय राणा, सह मीडिया प्रभारी अमित सूद। 

हमीरपुर : उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कमलेश कुमारी, महासचिव त्रिलोक जमवाल, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रवक्ता रामकुमार, विनोद ठाकुर, उमेश दत्त, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, रजत ठाकुर।
शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, रतन पाल सिंह, संजीव कटवाल, सचिव कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रवक्ता बलदेव तोमर, शशि दत्त शर्मा, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed