फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations are being made to study through INEP in ICDEOL along with colleges, syllabus is being prepared

HPU Shimla: काॅलेजों के साथ इक्डोल में भी इनईपी से पढ़ाई की तैयारी, पाठ्यक्रम किया जा रहा तैयार

Thu, 30 Jan 2025 12:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय अपने संबद्ध कॉलेजों के साथ दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फोर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन (सीडीओई) की स्नातक डिग्री में एक साथ एनईपी-2020 लागू करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
Preparations are being made to study through INEP in ICDEOL along with colleges, syllabus is being prepared
एचपीयू शिमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अपने संबद्ध कॉलेजों के साथ दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फोर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन (सीडीओई) की स्नातक डिग्री में एक साथ एनईपी-2020 लागू करने की तैयारी में है।  विश्वविद्यालय संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी डिग्री का एक साल का पाठ्यक्रम तैयार कर इसे अंतिम मंजूरी देने जा रहा है। इसके साथ ही दूरवर्ती शिक्षण संस्थान में नए सत्र में नीति के लागू करने के लिए छात्रों को दिए जाने वाले स्टडी मेटिरियल को भी नए पाठ्यक्रम के अनुसार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। एचपीयू ने अभी तक यूजी के लिए सिर्फ एक साल का पाठ्यक्रम ही तैयार किया है। सीडीओई की निदेशक प्रो. संजू करोल ने विवि के डीएस से हर विषय के एनईपी के तहत बनाए कम से कम दो साल के पाठ्यक्रम देने की मांग की है। इससे पाठ्यसामग्री तैयार की जा सके और इसे डेब के समक्ष बैच बिठाने को अनुमति लेने समय दिखाया जा सके।  डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन में बीए और बी कॉम डिग्री कोर्स में छात्रों को रेगुलर के मुकाबले विषयों के केबिनेशन को पढ़ने की च्वॉयस कम मिलती है। सीडीओई अब तक छात्रों को प्रवेश के समय ही पढ़ने को सामग्री उपलब्ध करवाता है। अब इसे ऑनलाइन भी तैयार कर उपलब्ध करवाया जाने लगा है। 

विज्ञापन

पाठ्यसामग्री के लिए विषयवार दिया जाएगा जिम्मा
सीडीओई एनईपी-2020 के तहत यूजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति ने सीडीओई के निदेशक को पाठ्यसामग्री को बनाने के लिए विषयवार जिम्मेदारी सौंपने के आदेश भी दे दिए हैं। सीडीओई में विषि संबद्ध कॉलेजों के साथ यूजी में एनईपी के तहत बैच बिठाने के लिए विवि को यूजीसी के डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो की शर्तें आड़े आ सकती हैं। सीडीओई को नए पाठ्यक्रम के अनुरूप डिग्री में बैच बिठाने के लिए डेब को कम से कम दो साल के तैयार पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री तैयार करनी ही पड़ेगी। यह सीडीओई तभी कर पाएगा, जब पाठ्यक्रम तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओई : सभी कोर्सों का नवीनीकरण मार्च में
सीडीओई में संचालित किए जा रहे सभी यूजी, पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स को मार्च में रिन्यूअल मिलेगी। इसके लिए सीडीओई तैयारी कर रहा है। इसमें सीडीओई प्रशासन एनईपी के तहत बीए, बी कॉम कोर्स को शुरू करने की अनुमति के लिए आवेदन कर पाएगा। यदि कम से कम दो साल के पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्य सामग्री तैयार होगी। तब तक एनईपी को लागू करने को लेकर अंतिम फैसला नहुआ तो सीडीओई को पुराने पैटर्न पर ही यूजी डिची जारी रखने को अनुमति लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed