फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to make a new policy for teacher recruitment in tribal and remote areas of state

Himachal: बिना साक्षात्कार शैक्षणिक योग्यता पर भर्ती होंगे हजारों अस्थायी शिक्षक, नई नीति बनाने की तैयारी

Tue, 25 Apr 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

मंगलवार को राज्य सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में इसके लिए नीति बनी। नीति के तहत राज्य कैडर की शिक्षा निदेशक और जिला की भर्तियां उपनिदेशक करेंगे। 

विज्ञापन
Preparation to make a new policy for teacher recruitment in tribal and remote areas of state
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की भर्ती होगी। जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में दो या तीन साल के लिए यह नियुक्तियां होंगी। मंगलवार को राज्य सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में इसके लिए नीति बनी। नीति के तहत राज्य कैडर की शिक्षा निदेशक और जिला की भर्तियां उपनिदेशक करेंगे। नियमित भर्तियों की तरह ही इनमें आरक्षण रोस्टर और भर्ती एवं पदोन्नति नियम लागू होंगे। 27 अप्रैल को बैठक दोबारा से होगी। इसमें नीति को अंतिम रूप देकर कैबिनेट की मंजूरी के लिए जाएगा। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। भर्ती का फार्मूला तैयार होने के बाद जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी और प्रवक्ताओं की भर्तियां होंगी। जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी की भर्ती जिला स्तर पर होगी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में 20 हजार पद खाली
प्रवक्ताओं की भर्ती राज्य स्तर पर होगी। भर्तियों में अभ्यर्थी के दसवीं, बारहवीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के साथ टेट की मेरिट देखी जाएगी। प्रदेश में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि जनजातीय व दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोकसेवा आयोग से शिक्षकों की भर्ती में काफी समय लगेगा। ऐसे में इन क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नीति बनाने की योजना है। शिक्षा विभाग में 1.12 लाख पद स्वीकृत हैं, जिनमें 20 हजार पद खाली हैं।
विज्ञापन


वेतन पर कैबिनेट बैठक में होगा फैसला
अस्थायी तौर पर भर्ती होने वाले इन शिक्षकों के वेतन को लेकर फैसला कैबिनेट बैठक में होगा। कैबिनेट सब कमेटी प्रस्ताव वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजेगा। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट जाएगा। सरकार ने शिक्षा विभाग से अप्रैल, 2022 से लेकर अब तक चल रहे खाली पदों का ब्योरा वीरवार को होने वाली बैठक में लाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी सरकारों की नीति से अलग होगी यह भर्तियां
मंत्री चौहान ने कहा कि सुक्खू सरकार की ये भर्तियां पुरानी सरकारों की भर्तियों से अलग होंगी। पीटीए, एसएमसी और विद्या उपासक की भर्ती का फार्मूला हम नहीं अपनाएंगे। पूर्व सरकार ने एसडीएम के माध्यम से भर्तियां की थीं। कांग्रेस सरकार भर्ती एवं पदोन्नित नियमों के तहत नई भर्तियां करेगी। शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में स्टॉप गैर अरेंजमेंट के तहत अस्थायी तौर पर शिक्षकों की भर्ती की नीति बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, अंधड़ चलने का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed