{"_id":"64479470fd9e13dc5e0a0715","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-and-snowfall-for-four-days-alert-for-thunderstorm-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: कागड़ा में बारिश, मंडी-सिरमौर में गिरे ओले, प्रदेश में चार दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: कागड़ा में बारिश, मंडी-सिरमौर में गिरे ओले, प्रदेश में चार दिन खराब रहेगा मौसम
Tue, 25 Apr 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Apr 2023 08:41 PM IST
सार
प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। 26 अप्रैल की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में ये बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। 26 अप्रैल की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में ये बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 29 अप्रैल तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में कई जगह मौसम खराब रहा। कांगड़ा में बारिश हुई, जबकि मंडी और सिरमौर में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे। ओलों से गेहूं और नकदी फसलों सेब, मटर, टमाटर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को कांगड़ा के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे खेतों में काट कर रखी गेहूं को नुकसान हुआ है। इसके अलावा मंडी के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि सराज घाटी में ओले गिरने से सेब बागवानों को नुकसान हुआ है। बागवानों के एंटी हेलनेट भी ओलों से फट गए। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई, जिससे नकदी फसलों मटर, टमाटर और सेब के बगीचों को नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर 12.5, भुंतर 11.5, कल्पा 5.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 14.5, नाहन 16.9, केलांग माइनस 0.1, पालमपुर 12.0, सोलन 10.0, मनाली 7.2, कांगड़ा 15.0, मंडी 13.5, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 14.0, चंबा 12.0, डलहौजी 11.0, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी 0.7, नारकंडा 5.2, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 8.5, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 9.0, बरठीं 13.0, मशोबरा 9.4, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.5 और देहरागोपीपुर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 30.9. शिमला 18.9, डलहौजी 16.9, चंबा 27.3, केलांग 10.7, धर्मशाला 25.0, कांगड़ा 29.5, भुंतर 27.8, हमीरपुर 28.8, सुंदरनगर 28.0, बरठीं 29.5, बिलासपुर 29.5, रिकांगपिओ 21.0, कुफरी 12.8, नाहन 28.3 और नारकंडा में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।