{"_id":"652e1cf83118b9744b0fadf2","slug":"preparation-to-increase-the-marriage-age-of-daughters-from-18-to-21-years-in-himachal-govt-will-form-a-commit-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी, सरकार बनाएगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में बेटियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी, सरकार बनाएगी कमेटी
Tue, 17 Oct 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:06 AM IST
सार
प्रदेश में बेटियों के भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए सरकार बेहतरीन निर्णय ले रही है। प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बेटियों के भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए सरकार बेहतरीन निर्णय ले रही है। प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सरकार कमेटी बनाएगी। इससे बेटियों को अपना भविष्य बनाने के लिए और समय मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शूलिनी विवि के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि विवि में पीएचडी की डिग्री लेने वालीं बेटियों की संख्या ज्यादा है। वही समाज तरक्की करता है, जहां पर सभी को सम्मान अधिकार मिलता है। पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। विधानसभा में 92 फीसदी विधायक ग्रेजुएट हैं। असफलता से सफलता का रास्ता निकलता है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
जिप कर्मियों की मांगों पर चल रहा विचार
सुक्खू ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में पूछे सवाल पर कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के मंत्री लगातार इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। आपदा के समय में कर्मियों को इस तरह की हड़ताल नहीं करनी चाहिए। कर्मचारियों की मांग का मामला उनके ध्यान में है और उसे पूरा करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन