{"_id":"6298e7ab1758c45c5566468e","slug":"preparation-of-fir-on-12-people-in-tree-felling-case-shimla-news-sml410863385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ कटान मामले में 12 लोगों पर एफआईआर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ कटान मामले में 12 लोगों पर एफआईआर की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू । फारेस्ट रेंज टिक्कर के जंगल में 74 पेड़ कटने के बाद वन विभाग हरकत में आया है। करीब 12 स्थानीय लोगों पर मामले दर्ज करने की तैयारी है। आने वाले दिनों में कई और लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा सकते हैं। इससे पेड़ कटान में शामिल लोगों के हाथ पांव फूलना शुरू हो गए। वीरवार को भी वन विभाग की टीम ने टिक्कर क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा।
10 दिन से चल रहे तलाशी अभियान में वन विभाग की टीम ने सैकड़ों की संख्या मे कड़ियां और स्लीपर बरामद किए हैं। विभाग की टीम स्थानीय लोगों के घरों में भी तलाशी ले रही है। इससे क्षेत्र में खलबली मची हुई है। तलाशी में भारी संख्या में इमारती लकड़ी के स्लीपर और कड़ियां बरामद किए गए हैं। कई लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई के डर से घरों मे छुपाए हुए स्लीपरों और कड़ियों गांव से दूर नालों और घासनियों में फेंक दिया था, जिन्हें वन विभाग की ओर से कब्जे मे ले लिया गया है। कई दिनों की कार्रवाई के बाद अब वन विभाग की ओर से करीब एक दर्जन लोगों पर एफआईआर की जा रही है।
पुलिस थाना रोहड़ू के प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि 12 लोगों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। इसकी सूची वन विभाग की ओर से आई है।
शिकडी खड्ड के पास मिला नेपाली का शव
रोहडू । शिकडी खड्ड के साथ सीवरेज लाइन के समीप पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शंकर राहुल (40) पुत्र तालू निवासी गांव तीनतारा तहसील महेंद्रनगर नेपाल के रूप मे हुई है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहडू के शवगृह मे रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद