फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation for early childhood care and education trainer Nursery Teacher recruitment in Himachal

Nursery Teacher Recruitment: हिमाचल में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा प्रशिक्षक भर्ती की तैयारी

Fri, 21 Jun 2024 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 10:57 AM IST
सार

मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के बाद हिमाचल में 6297 नियुक्तियां करने के लिए शिक्षा विभाग नियम बनाने में जुट गया है। 

विज्ञापन
Preparation for early childhood care and education trainer Nursery Teacher recruitment in Himachal
हिमाचल में नर्सरी टीचर की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वाले प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा प्रशिक्षक बनेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के बाद हिमाचल में 6297 नियुक्तियां करने के लिए शिक्षा विभाग नियम बनाने में जुट गया है। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह माह का ब्रिज कोर्स करवाने की भी योजना है। सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी के नौनिहालों की देखरेख के लिए प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाना है। करीब तीन वर्ष से यह प्रस्ताव फाइलों में अटका था। अब सरकार ने भर्तियां करने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग में 6297 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला लिया। वीरवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि दो वर्ष की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

केंद्र सरकार के नियमों के तहत ये भर्तियां की जानी हैं। पंजीकृत संस्थानों से एनटीटी करने वालों को ही इसमें शामिल किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर भी विभागीय स्तर पर चर्चा जारी है। विचार है कि इन्हें छह माह का ब्रिज कोर्स करवाया जा सकता है, हालांकि इस बाबत कोई फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed