फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prepaid electricity meters in Himachal Pradesh Sonn

बिजली का स्मार्ट मीटर दूर करेगा बिल का झंझट

Thu, 17 Jan 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jan 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Prepaid electricity meters in Himachal Pradesh Sonn

बिजली का बिल और उसका भुगतान करना अब जल्द ही पुरानी बात हो जाएगी। बिजली का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं प्री-पेड रिचार्ज करवाना पड़ेगा। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने एक विशेष प्री-पेड मीटर तैयार किया है।

विज्ञापन


हालांकि धरातल पर लागू करने से पहले इस मीटर की जांच-परख की जा रही है। इसके बाद सरकार की ओर से बिजली विभाग में प्री-पेड मीटर की विशेष योजना को लागू कर दिया जाएगा। इस मीटर के जरिए उपभोक्ता मोबाइल रिचार्ज की तरह ही बिजली रिचार्ज करवा सकेंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक अप्रैल तक इस तरह के मीटर लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किए जा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि रिचार्ज खत्म होने पर बत्ती गुल हो जाएगी। खासकर विभाग को इससे भारी-भरकम बिलों की अदायगी के झंझट से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार प्री-पेड मीटर सुविधा में 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली सस्ती मिलेगी। इस सुविधा से बिजली उपभोक्ताओं को भी बहुत लाभ होगा। खासकर ऐसे लोगों को जो लंबे समय के लिए घरों से दूर जाते हैं।

घर से लंबे समय के लिए कहीं जाने पर बिजली बिलों की कोई परेशानी नहीं होगी। घर लौटने पर वे शेष रहे रिचार्ज के बिजली यूनिट इस्तेमाल कर सकेंगे। जबकि वर्तमान में बिजली उपयोग नहीं भी की जाती है तो एक या दो माह बाद उपभोक्ताओं को बिजली के 150 से 175 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं।

उधर, इन मीटरों को स्थापित करने के बाद बिजली बोर्ड को भी उपभोक्ताओं से बिल न देने की शिकायतें दूर हो जाएंगी। इससे रिकवरी का झंझट भी खत्म हो जाएगा। यह मीटर उपभोक्ताओं को किराए पर या खरीदकर किसी भी तरीके से स्थापित करने होंगे। 

बिजली बोर्ड के एसडीओ यशविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार व विद्युत बोर्ड की ओर से फिलहाल प्री-पेड मीटर योजना को लागू नहीं किया गया है। योजना पर काम जरूर चल रहा है। अगर प्री-पेड स्मार्ट मीटर उपयोग की योजना लागू होती है तो बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ विद्युत बोर्ड को भी बिलों की रिकवरी के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed