{"_id":"5939732b4f1c1b831c9ca494","slug":"prem-kumar-dhumal-writes-letter-to-home-minister-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, हिमाचल के युवाओं के लिए उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, हिमाचल के युवाओं के लिए उठाई ये मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग की है कि वह प्रदेश में ही विभिन्न सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए हिमाचल में ही कैंप लगाएं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में धूमल ने कहा है कि देश की सुरक्षा में हिमाचल के जवान हमेशा आगे रहे हैं। देश का पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था।
विज्ञापन
कारगिल युद्ध के दौरान कुल चार परमवीर चक्र में से दो हिमाचल के कैप्टन बिक्रम बत्तरा और हवलदार संजय कुमार को मिले थे। कुछ समय पहले सेना भर्ती की ही तरह हिमाचल में आकर भर्ती करने की अर्धसैनिक बलों की प्रक्रिया बदल गई। इसकी वजह से हिमाचल के युवाओं को बलों में भर्ती होने से पहले काफी आर्थिक और परिवहन संबंधी कष्टों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
कहा कि देश की सेवा के लिए अर्ध सैनिक बलों और दिल्ली पुलिस में अच्छे जवान उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल प्रदेश में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ जैसे अर्ध सैनिक बलों तथा दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए हिमाचल में ही कैंप लगाकर भर्ती आयोजित की जाए।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि हमीरपुर दौरे के दौरान भी उन्होंने निजी और सार्वजनिक रूप से गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस संबंध में कार्रवाई के लिए मांग की थी। अपील की कि गृह मंत्री जल्द इस संबंध में बलों की रिक्रूटिंग एजेंसियों को जरूरी निर्देश जारी करें।