फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh in mandi rally

वीरभद्र सरकार ने प्रदेश को बनाया देवभूमि से ड्रग भूमि: धूमल

Mon, 24 Apr 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Mon, 24 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal targets cm virbhadra singh in mandi rally

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने प्रदेश को देवभूमि से ड्रग भूमि बना दिया है। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा दिया है जिससे देवभूमि शर्मसार हुई है। धूमल चैलचौक में नाचन भाजपा की माफिया राज हटाओ प्रदेश को बचाओ रैली को संबोधित करते हुए वीरभद्र सरकार पर धावा बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ड्रग के नाम पर हिमाचल के कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों का नाम बदनाम किया जा रहा है। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया, वन माफिया और खनन माफिया को शरण दे रही है तथा विकास के नाम पर प्रदेश दिवालिया घोषित हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनावो में भाजपा 50 प्लस नहीं 60 प्लस का टारगेट लेकर चलेगी और उसको पूरा भी करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी लहर से देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है तथा अब हिमाचल में भी मोदी 27 अप्रैल को कदम रखकर प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम हो तो रिज मैदान अगर मोदी शिमला के रिज मैदान में रैली कर जनसभा करेंगे तो कांग्रेस रिज गिरने की बात करती है। उन्होंने  कहा कि वर्ष 1998 में प्रदेश में 3 एनएच थे। लेकिन, वाजपेयी और मोदी सरकार के नेतृत्व में एनएच की संख्या 63 हो गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से धन मिल रहा है, लेकिन वीरभद्र सरकार इसे खर्च करने में अड़चन डाल रही है। इस मौके पर विधायक सराज जयराम ठाकुर और नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं


विधायक सराज जयराम ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, राकेश जंवाल, रूप सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, चौधरी महंत राम, मिडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, मंडल अध्यक्ष नाचन रविंद्र राणा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed