फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over municipal corporation shimla election

एमसी चुनाव में भाजपा को थी बड़ी उम्मीद, पढ़िए क्या बोले धूमल

Wed, 21 Jun 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Jun 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over municipal corporation shimla election

नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नगर निगम शिमला में पहली बार काबिज हुई भाजपा को इससे भी बड़ी जीत की उम्मीद थी। पार्टी इस पर आत्ममंथन भी करेगी कि किन कारणों से नतीजे अपेक्षा अनुरूप नहीं रहे। धूमल का कहना है कि अपेक्षा के अनुरूप नतीजे नहीं आने का कारण संगठन नहीं बल्कि पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं होना रहा है।

विज्ञापन


भाजपा सत्ता में आने के बाद मौजूदा इलेक्शन प्रक्रिया को लेकर भी चिंतन करेगी। धूमल ने कहा कि लगातार चार चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 31 साल के बाद भाजपा का नगर निगम में जीत का सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ दल और निगम में काबिज दल नहीं चाहते थे कि चुनाव निर्धारित समय पर हों। जिन लोगों ने शिमला में गंदा पानी पिलाया। पीलिया फैलने से कई लोगों को जान गंवानी पड़ी, यह उनकी हार है। वीरभद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अब निगम को एक शहर का चुनाव बता कर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं, वे पहले सेमीफाइनल मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पार्टी नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मोदी लहर को विधानसभा तक तूफान में बदल देंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल, मेयर कुसुम, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त मौजूद रहे।

हमारे फोन करवा रहे थे टेप

prem kumar dhumal statement over municipal corporation shimla election

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने पूर्ण बहुमत के लिए निर्दलियों को जुटाने को लेकर पूछा सवाल पर कहा कि यह उतना मुश्किल नहीं था, जितना बाहर से दिख रहा था। पार्षदों को अंडरग्राउंड रखने के सवाल पर कहा कि ऐसे नहीं था कि किसी को छिपा कर रखा है।  1998 में निर्दलीय विधायक रमेश धवाला के अपहरण कांड को वे देख चुके थे। ऐेसे चरित्र वाली कांग्रेस से हम सचेत थे।  हमारे फोन टेप हो रहे थे। 

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस पिछड़ी
निगम में मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव क्षेत्र की चार वार्ड आते है। चुनाव में शिमला ग्रामीण में केवल एक सीट कांग्रेस जीत पाई, इससे साफ है कि मुख्यमंत्री का अपना क्षेत्र ही खिसक गया है। उन्होंने विधायक राजीव बिंदल और साथियों की कड़ी मेहनत की सराहना की। 

फंड के खर्च की करवाएंगे जांच
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पहली प्राथमिकता जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाना है। शहर के सुंदरीकरण के लिए पर्याप्त फंड दिया गया था, जिसे बर्बाद किया गया। भाजपा सत्ता में आएगी तो इसकी जांच होगी। विधानसभा में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद शिमला को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाना प्राथमिकता है।

भाजपा ने डलवाए फ्रॉड वोट, जल्द होगा खुलासा: सुक्खू

prem kumar dhumal statement over municipal corporation shimla election

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की परंपरा का सम्मान किया है और निगम मेयर एवं डिप्टी मेयर के चुनाव में बहुमत का स्वागत किया है। चुनाव में जिस प्रकार की धांधली देखी गई है और फ्रॉड वोट भी डलवाए गए। ये सब चिंताजनक है। पार्टी जल्दी ही इसका काला चिट्ठा खोलेगी। 

सुक्खू ने कहा कि जिस मोदी लहर के नाम पर भाजपा ने चुनाव लड़ा, उसमें शिमला नगर निगम के चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। उन्हें केवल 17 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 15 सीटें मिलीं। उसके बाद उन्होंने एक पार्षद की खरीद-फरोख्त की। भाजपा जिस नैतिकता, ईमानदारी की बात करती थी। उसकी पोल खुली है। 

ऐसा ही मणिपुर, गोवा विधान सभा चुनाव में भी किया गया है। ये इस बात को प्रमाणित करता है कि हिमाचल में कोई मोदी लहर नहीं है। शिमला में पूरा हिमाचल निवास करता है। कांग्रेस ने दो सीटें अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के कारण हारी हैं। दो-तीन सीटें बहुत कम मार्जन से हारी हैं। इससे साफ  होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। 

क्रॉस वोटिंग करने वाले को पार्टी खोजेगी 
सुक्खू ने कहा कि डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए क्रॉस वोटिंग करने वाले को पार्टी खोजने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सूत्रों से सूचना जुटाई जा रही है। मेयर के चुनाव के लिए एक वोट इनवेलिड हुआ है। क्रॉस वोटिंग केवल डिप्टी मेयर के चुनाव में हुई है। इस वोट को किसने डाला, इसे मालूम करने का प्रयास हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed