फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Statement on MC Shimla Election Win.

शिमला नगर निगम चुनाव था ट्रेलर, पूरी पिक्चर आना बाकी: धूमल

Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिपुरधार / संगड़ाह (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिपुरधार / संगड़ाह (सिरमौर) Updated Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Statement on MC Shimla Election Win.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हरिपुरधार में रथयात्रा के शुभारंभ के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 31 साल पुराना गंद धोकर नया इतिहास रचा है। यह विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का ट्रेलर है।

विज्ञापन


पूरी पिक्चर आनी अभी बाकि है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सता पर 26 वर्षो तक कांग्रेस व 5 साल तक माकपा ने राज किया। कांग्रेस व माकपा ने 31 वर्षो तक शिमला में जो गंद घोली थी, इसे भाजपा ने धो डाला है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2012 का चुनाव धोखे से जीता लिया था। साढ़े चार वर्षों के दौरान सरकार ने गरीबों के साथ धोखा ही किया। कर्मचारियों को छला है। किसानों का ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि कांग्रेस ने बच्चों को भी नहीं बक्शा। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने स्कूली बच्चो के लिए मुफ्त वर्दी योजना शुरु की थी। लेकिन, सता में आते ही कांग्रेस सरकार ने इस योजना को भी बंद कर दिया। जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो उन्होंने प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 साल के लिए औद्योगिक पैकेज दिया था।

कांग्रेस सरकार ने इसे 7 साल में ही छीन लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल को फिर से स्पेशल केटेगरी का दर्जा प्रदान किया है। आरोप लगाते हुए धूमल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सिवाय कोई भी उपलब्धि हासिल नहीं की है।


इस भ्रष्ट व निकम्मी सरकार को उखाड़ फैंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड के लोगों ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंका है। इसी तरह हिमाचल के लोगों ने भी यहां की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed