फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem kumar dhumal hits out at congress over kotkhai gangrape and murder case

गुड़िया गैंगरेप पर बोले धूमल, पथ यात्रा नहीं, पश्चाताप यात्रा निकाले कांग्रेस

Mon, 17 Jul 2017 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 17 Jul 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Prem kumar dhumal hits out at congress over kotkhai gangrape and murder case

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। धूमल ने कहा कि साढ़े चार साल में बढ़ते अपराध से निपटने में असफल कांग्रेस को पथ यात्रा नहीं बल्कि पश्चाताप यात्रा करनी चाहिए। धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की अपराधियों व गैर सामाजिक तत्वों को संरक्षण देने की नीति से प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

विज्ञापन


गुड़िया गैंगरेप और हत्याकांड मामले में भी शुरुआती दौर में लीपापोती न हुई होती तो सरकार की किरकिरी नहीं होती। अब मुख्यमंत्री दोषारोपण की राजनीति कर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं। धूमल ने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य है कि प्रदेश में हो रहे किसी भी गलत कार्य को वह जनता के समक्ष लाएं।
विज्ञापन


गुड़िया प्रकरण में मीडिया, सोशल मीडिया, साधारण जनता और विपक्ष ने जागरूकता नहीं दिखाई होती तो इस मामले का हश्र भी अन्य मामलों जैसा होता। गुड़िया मामले में सीएम की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री की फेसबुक साइट पर कथित आरोपियों के फोटो डालने से लोगों का आक्रोश बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया कि आखिरकार किसने मुख्यमंत्री कार्यालय को यह इजाजत दी कि वह बिना जांच के ही इस तरह के फोटो अपलोड  किये। भाजपा का मानना है कि गुड़िया के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी शंकाओं का निष्पक्ष ढंग से निराकरण होना चाहिए।

अपने गलतियां भाजपा पर डालने के आदी हैं सीएम: बिंदल

Prem kumar dhumal hits out at congress over kotkhai gangrape and murder case
भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल - फोटो : File Photo

भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अपनी गलतियों एवं कमियों को भाजपा पर थोपने की आदत है। गुड़िया प्रकरण में सीएम वीरभद्र अपनी सरकार की खामियां छिपाने के लिए दोष भाजपा पर डाल रहे हैं।

सरकार की समस्या यह है कि कांग्रेस संगठन उसके विरोध में खड़ा है । प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह के बयानों से सरकार पर सवालिया निशान लग गया है। कांग्रेस के नेता मनकोटिया वीरभद्र सिंह पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

कांग्रेस संगठन व कांग्रेस सरकार की खींचतान से परेशान सीएम अपनी खीज भाजपा पर निकाल रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों में सिमट गए हैं जबकि पूरे प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और पेयजल आदि की सुविधाएं बदहाल हो गई हैं।

गुड़िया प्रकरण में जनता को गुमराह कर रही सरकार: इंदु

Prem kumar dhumal hits out at congress over kotkhai gangrape and murder case
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदु गोस्वामी - फोटो : File Photo

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदु गोस्वामी और प्रदेश प्रवक्ता प्रेम चौहान ने कोटखाई के गुड़िया प्रकरण में प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दोनों ने कहा कि आए दिन आरोपियों के नए चेहरे पुलिस सामने ला रही है, जिससे संदेह की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार व दुराचार की घटनाओं बढ़ी हैं। सरकार क़ानून व्यवस्था को बनाये रखने में एक दम नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी गलतियों और पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर पर्दा डालने

के लिए भाजपा पर राजनीति करने का दोष लगा रहे हैं। पहले दिन से ही जांच में कोताही बरती गयी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर प्रकरण को लेकर आए दिन अपलोड होने वाली पोस्ट पर भी सवाल खड़े किये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed