{"_id":"60d70b38fff3ce7d3a7db83e","slug":"preliminary-investigation-report-submitted-to-dig-central-range-madhusudan-police-headquarters-in-kullu-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी सेंट्रल रेंज ने पुलिस मुख्यालय को भेजी कुल्लू प्रकरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी सेंट्रल रेंज ने पुलिस मुख्यालय को भेजी कुल्लू प्रकरण की रिपोर्ट
Sat, 26 Jun 2021 04:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 04:44 PM IST
सार
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक तथ्यान्वेषी रिपोर्ट के अलावा सुरक्षा प्रोटोकॉल के भारत सरकार के दिशा-निर्देश और अन्य सबूत का अध्ययन करने के बाद राज्य सरकार को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस मुख्यालय
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के पहले दिन 23 जून को एसपी गौरव सिंह, एडिशनल एसपी बृजेश सूद और पीएसओ बलवंत सिंह के बीच हुई मारपीट की घटना के संबंध में सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधु सूदन ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) को प्रारंभिक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के मिलने के साथ ही मुख्यालय के उच्चाधिकारियों ने इसका अध्ययन शुरू कर दिया है। पीएचक्यू के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट के अलावा अत्यधिक संवेदनशील लोगों के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और अन्य प्रमाणों का अध्ययन करने के बाद सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
23 जून को भुंतर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने के दौरान गडकरी के काफिले में गाड़ियों को शामिल करने को लेकर तत्कालीन एसपी कुल्लू गौरव सिंह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा प्रभारी बृजेश सूद के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह भी शामिल थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बदनामी के बाद सरकार ने तीनों को पहले दायित्वों से हटाया और फिर गौरव व बलवंत को निलंबित कर दिया। वहीं, बृजेश को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन