फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pregnant women was severed expiry nutrimetics at Anganwadi in himachal pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र में सेहत से खिलवाड़, गर्भवती महिलाओं को बांट दिया एक्सपायर न्यूट्रीमिक्स

Sat, 10 Feb 2018 04:05 PM IST
हरीश चंद्र, धर्मशाला
हरीश चंद्र, धर्मशाला Updated Sat, 10 Feb 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
pregnant women was severed expiry nutrimetics at Anganwadi in himachal pradesh
आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार के नाम पर सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। शहर के एक आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीमिक्स बांट दिया। न्यूट्रीमिक्स के पैकेट में सामान पैक होने की तारीख 21 जुलाई लिखी है।
विज्ञापन


उसकी गुणवत्ता की अवधि पैकिंग के छह महीने तक बताई है, जो 21 जनवरी को पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद फरवरी महीने के कोटे में आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिलाओं को पुराना न्यूट्रीमिक्स बांटा जा रहा है। इससे न सिर्फ गर्भवती महिलाओं बल्कि उनके पेट में पल रहे शिशु के लिए भी नुकसानदेह है। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की डिमांड के अनुसार चार महीने में कोटा भेजा जाता है। अगर एक्सपायर डेट का न्यूट्रीमिक्स किसी आंगनबाड़ी केंद्र ने बांटा है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed