फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pregnant woman fell while working, died before reaching hospital

Chamba News: काम करते वक्त गिरी गर्भवती, जच्चा-बच्चा की मौत

Fri, 03 Nov 2023 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी / तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी / तेलका (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 10:54 PM IST
सार

परिजनों ने उसे फर्श पर गिरे देखा और तुरंत उसे पालकी में उठाकर अस्पताल की ओर चल दिए। घर से सड़क तक पहुंचते-पहुंचते महिला ने बेहोशी की हालत में मृत बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन
Pregnant woman fell while working, died before reaching hospital
गर्भवती महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भजौत्रा पंचायत के पोठ गांव में एक गर्भवती महिला घर में काम करते वक्त फर्श पर गिरने से बेहोश हो गई। घटना में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मामला गुरुवार का है। अनुराधा दोपहर 12:00 बजे के करीब अपने कमरे में काम करते समय चक्कर आने से गिर गई और बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे फर्श पर गिरे देखा और तुरंत उसे पालकी में उठाकर अस्पताल की ओर चल दिए। घर से सड़क तक पहुंचते-पहुंचते महिला ने बेहोशी की हालत में मृत बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने नवजात के शव को घर भेज दिया और महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने महिला को भी मृत करार दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा गया। शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed