{"_id":"02107ee84d3c72779d358b1cd46e96d5","slug":"pregnant-woman-dies-of-jaundice-at-igmc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में प्रसूता महिला की पीलिया से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में प्रसूता महिला की पीलिया से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल में एक प्रसूता महिला की पीलिया से मौत हो गई। महिला को कमला नेहरू अस्पताल से आईजीएमसी शिफ्ट किया गया था वहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया। महिला का नाम बबली ठाकुर बताया जा रहा है और यह सिरमौर की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में 22 फरवरी को मौत हो गई थी लेकिन उस दिन मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया था। बुधवार को अस्पताल प्रबंधन के पास रिपोर्ट आई जिसमें हेपाटाइटस ई का जिक्र किया गया है। प्रसूता महिलाओं की एक के बाद एक हो रही मौतों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मां की मौत से दुधमुंह बच्चे कैसे जी पाऐंगे इस पर भी प्रश्न चिंह लग गया है। इस बारे में राज्य सरकार को जागरूक करने की जरूरत है। महिला के परिजन उसे प्रदेश के सबसे बड़े कमला नेहरू अस्पताल में सुरिक्षत प्रसव करवाने आए थे लेकिन उसकी अर्थी ले जानी पड़ी। ऐसे में सरकार के उन दावों की पोल खुल जाती है जिसमें वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सार्वजनिक तौर पर अपनी पीठ थपथपाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
आम जनता के सामने खुल रही पोल को बड़ी ही चालाकी से दबाने की कोशिश करते हैं और मीडिया की मनगंढ़त रिपोर्ट करार देकर अपनी जिम्मेदारी से बचते फिर रहे हैं। अब क्या बबली ठाकुर वाले मामले में भी प्रदेश सरकार इसे पीलिया से हुई मौत नहीं मानेगी यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
हांलाकि अस्पताल प्रशासन इस मौत पर रहस्यमयी चुपी साधे है और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं लेकिन पुख्ता सूत्र इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि महिला की मौत हेपाटाइटस ई से ही हुई है।