फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pregnant woman died as Ambulance failure in theog shimla himachal pradesh

रात को आधे रास्ते में 108 एंबुलेंस खराब, बच्चे समेत गर्भवती की मौत

Mon, 01 Jul 2019 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman died as  Ambulance failure in theog shimla himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

108 एंबुलेंस के खराब होने से समय पर गर्भवती महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी बच्चे समेत मौत हो गई। नारकंडा में 108 एंबुलेंस के हांफने लगी, तो पता चला कि गाड़ी के चक्के गरम हो रहे हैं। इसके बाद 108 नंबर पर फोन करने के बाद करीब पौने घंटे के बाद दूसरी एंबुलेंस में उसे ठियोग अस्पताल तो पहुंचाया, लेकिन तब तक गर्भ में पल रहे बच्चे और गर्भवती महिला दोनों ने दम तोड़ दिया। इस सदमे के बाद परिजन शव लेने के लिए ठियोग पुलिस के पास गुहार करते रहे, लेकिन उनसे कहा कि रामपुर पुलिस के आने के बाद ही शव मिलेगा। शोकग्रस्त परिजनों ने स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के खिलाफ गहरा रोष जाहिर किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को रामपुर में एक गर्भवती महिला निर्मला देवी (32) इलाज के लिए रामपुर अस्पताल गई। यहां से जांच के बाद उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। रामपुर से शिमला जाते समय नारकंडा के पास गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर कॉल की। पीछे से आ रही दूसरी एंबुलेंस में उसे ठियोग अस्पताल लाया गया। रविवार सुबह करीब तीन बजे महिला को अस्पताल पहुंचाया तो यहां तैनात डॉक्टर ने उसे और उसके पेट में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह होते ही ठियोग पुलिस को सूचित किया तो पुलिस से जवाब मिला कि यह मामला रामपुर का है। मात्र 100 किलोमीटर के सफर को रामपुर पुलिस रविवार देर शाम सात बजे तक भी पार नहीं कर पाई। मामला एक निजी संस्था के संज्ञान में आया तो संस्था उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने परिजनों से बात की। देर शाम 6 बजे जब रामपुर पुलिस से संपर्क किया तो बताया कि रात 10 बजे तक पुलिस विभाग का अधिकारी मौके पर पहुंचेगा।

गौर रहे कि रविवार सुबह हुई महिला की मौत के 24 घंटे बाद परिजनों को शव मिलेगा। परिजनों ने बताया कि रामपुर से शिमला आ रही 108 एंबुलेंस खराब हुई तो ठियोग से मंगवाई गई। ठियोग थाने से आए पुलिसकर्मी ने नाम-पता दर्ज करने के बाद कहा कि रामपुर थाने से पुलिस आने के बाद ही शव मिलेगा। इस मामले को लेकर डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि जिस थाने के तहत यह मामला हो, वहां से ही पुलिस आने के बाद शव छुड़वाया जाता है।

108 एंबुलेंस खराब होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। महिला का उपचार कर रहे चिकित्सक ने उन्हें जानकारी दी है कि  अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले ही महिला और गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी थी। - डॉ. दलीप टेक्टा, प्रभारी, ठियोग अस्पताल

बहुत ही दुखदायी घटना है, जांच होगी : परमार 
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का कहना है कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed