{"_id":"62b8a0c9d986ed242f4a58dd","slug":"preeti-of-kansar-school-win-state-leble-poetry-pratiyogta-shimla-news-sml413364348","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांसर स्कूल की प्रीति ने प्रदेश भर में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांसर स्कूल की प्रीति ने प्रदेश भर में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
कांसर स्कूल की छात्रा प्रीति देवी। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर) धारटीधार क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला कांसर की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रीति देवी ने कविता लेखन में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रीति देवी ने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मृदा के महत्व को बखूबी दर्शाया था।
हिमकोस्ट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रीति देवी को प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। हिमकोस्ट की ओर से प्रीति देवी को प्रशस्ति पत्र और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
स्कूल के मुख्याध्यापक दिनेश भारद्वाज ने प्रीति देवी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे और उसके अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल की विज्ञान अध्यापिका नेहा शर्मा ने प्रीति को इस कविता के लिए प्रेरित किया था। कविता के माध्यम से प्रीति देवी ने जहां पृथ्वी के महत्व को बखूबी दर्शाया था वहीं भूमि पर वृक्षों के चित्र बनाकर सराहना भी बटोरी। प्रीति की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और गांव में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
......