फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preeni manali is the second home of atal bihari vajpayee

मनाली रहा है अटल का दूसरा घर, बच्चे बुलाते थे मामा

Fri, 17 Aug 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 17 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Preeni manali is the second home of atal bihari vajpayee

पर्यटन नगरी मनाली पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दूसरा घर रहा है। फुर्सत मिलते ही वह दिल्ली से मनाली की हसीन वादियों में बने उनके घर में पहुंच जाया करते थे। स्थानीय लोगों के साथ भी उनका बेहद लगाव रहा है।

विज्ञापन


यहां लंबा समय गुजारने पर कई लोगों से गहरी दोस्ती भी हो गई। हिमाचल के साथ खासा लगाव होने के चलते उन्होंने सूबे में विकास की नई इबारत लिखी। कई बड़े प्रोजेक्ट के साथ विशेष पैकेज हिमाचल के नाम किया।
विज्ञापन


मनाली पहुंचने पर पूर्व पीएम ग्रामीणों की छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का हल करते थे। ग्रामीण परिवार के मुखिया की तरह अपना दुख-सुख उनके साथ बांटते थे। यही वजह है कि मनाली के प्रीणी में वर्तमान में भी ग्रामीण उन्हें अपना अभिभावक की तरह मानते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे भी उन्हें प्यार से मामा बुलाते

Preeni manali is the second home of atal bihari vajpayee

घर में दिल न लगने पर बच्चों के साथ समय बिताने से वाजपेयी स्कूल पहुंच जाया करते थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से मामा बुलाते और वह भी प्रधानमंत्री होने के बावजूद बच्चों के साथ खूब समय गुजारते।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच वह अकसर मनाली के प्रीणी स्थित अपने आवास में आया करते थे। यहां प्रकृति की गोद में अटल के कवि हृदय से न जाने कितनी कविताओं और विचारों का सृजन हुआ।

मनाली का सौंदर्य भी अटल की कविताओं में पढ़ा जा सकता है। अटल प्रीणी स्कूल में बच्चों को अपनी रचनाएं सुना चुके हैं। उन्होंने अपना एक कविता संग्रह स्कूल में बच्चों को भेंट किया था। यह किताब आज भी सुरक्षित है।

देश की बागडोर संभालने के बाद भी वह साल में कुछ दिन मनाली से ही सरकार चलाते थे। प्रीणीवासियों और अटल  के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान कुल्लू जिला में तैनात कई अधिकारियों के जहन में इस महान शख्सियत से जुड़ी कई यादें आज भी ताजा हैं। 

भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों को मिला स्नेह

Preeni manali is the second home of atal bihari vajpayee

प्रीणी के पास ही राजकीय उच्च पाठशाला के उद्घाटन समारोह में अटल बच्चों के बीच अपने बचपन की यादों में खो गए थे। वह बच्चों के साथ पूरी तरह घुल-मिलकर बातें करते थे और उनके मासूम सवालों का जवाब भी देते थे।

स्कूल के हैडमास्टर के साथ बहुत ही आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए अटल ने बताया था कि उनके पिता जी भी शिक्षक थे। प्रीणी महिला मंडल की प्रधान मणी देवी प्रधान और उपप्रधान गोदावरी ने कहा कि अटल को वह मामा कहकर ही पुकारतीं थीं।

प्रीणी पंचायत के पूर्व उपप्रधान लोत राम ठाकुर, पूर्व प्रधान टेक चंद ठाकुर, कुंदन लाल, ज्ञान ठाकुर ने बताया कि अटल से जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।  अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए हिमाचल में भाजपा हो या कांग्रेस सरकार, दोनों को ही खुलकर स्नेह मिला है।

हिमाचल को अपना घर बताते हुए अटल किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखते थे। दिल खोलकर हिमाचल के लिए देते थे। आम लोगों की मांग पर हमेशा उनका सकारात्मक रुझान रहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed