फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prediction of snowfall in himachal on 23 january

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम, बर्फबारी के आसार

Thu, 18 Jan 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
prediction of snowfall in himachal on 23 january

हिमाचल में बीते दो दिन तापमान बढ़ने के बाद अब एकाएक पारे में गिरावट आना शुरू हो गई है। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में 23 और 24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश जबकि शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

इस दिन तक प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

prediction of snowfall in himachal on 23 january

विभाग के मुताबिक  जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ ही हल्के बादल छाए रहे।

शिमला में अधिकतम तापमान 15.7, ऊना में 24.5, धर्मशाला में 17.8, सोलन-नाहन में 19.5, कांगड़ा में 23.0, बिलासपुर में 21.8, हमीरपुर में 22.5, चंबा मे 20.4, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 21.0 और डलहौजी में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.1, कल्पा में -1.4, मनाली में -1.0, भुंतर में -0.6, सुंदरनगर में -0.2, सोलन में 0.5, बिलासपुर में 1.4, ऊना में 4.0, शिमला में 4.3, धर्मशाला में 7.4 और मंडी में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed