फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said- Whatever the order of the high command, we follow them

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- हाईकमान का जो भी आदेश होता है, हम उनका पालन करते हैं

Sat, 28 Sep 2024 03:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब भी हम दिल्ली आते हैं, हमारा प्रयास रहता है कि वरिष्ठ नेताओं और पार्टी हाईकमान से मिले और उन्हें फीडबैक दें।

विज्ञापन
Pratibha Singh said- Whatever the order of the high command, we follow them
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब भी हम दिल्ली आते हैं, हमारा प्रयास रहता है कि वरिष्ठ नेताओं और पार्टी हाईकमान से मिले और उन्हें फीडबैक दें। प्रतिभा सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि  जो भी हाईकमान का आदेश होता है, हम उनका पालन करते हैं। कल केसी वेणुगोपाल से मिले और हमने उनसे बात की है। विक्रमादित्य ने यहां अपने विभाग की कुछ बैठकें रखी थीं। कई परियोजनाएं हैं जो केंद्र द्वारा वित्त पोषित हैं, इसलिए केंद्र के साथ, पीएम मोदी और अन्य नेताओं के साथ समन्वय करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह राज्य के हित में है और हम राज्य की बेहतरी चाहते हैं। इससे पहले, जब हिमाचल प्रदेश में त्रासदी हुई थी, तो हमने केंद्र सरकार को सूचित किया और उनकी मदद मांगी।  हम केवल राज्य के हित में मिलकर काम करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed