फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said- There is no threat to the government from the High Court's decision on CPS

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- सीपीएस पर हाईकोर्ट के फैसले से सरकार को कोई खतरा नहीं

Thu, 14 Nov 2024 04:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सीपीएस पर उच्च न्यायालय के फैसले से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said- There is no threat to the government from the High Court's decision on CPS
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सीपीएस पर उच्च न्यायालय के फैसले से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले भी सीपीएस की नियुक्तियां होती रही हैं। अब इस मामले में आगे क्या करना है, यह सरकार को निर्णय करना है।  कहा कि सीपीएस पर आए कोर्ट के फैसले से सरकार पर कोई राजनीतिक संकट नहीं है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बारे में प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल से भेंट कर विचार-विमर्श करेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी विचार विमर्श कर पीसीसी की कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चाहती है कि संगठन में उन लोगों को शामिल किया जाए जो अपना पूरा समय संगठन के कार्यों को दे सकें। 
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने सिख समुदाय को दी बधाई
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को विशेष तौर पर सिख समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि श्री गुरुनानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना कर समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत किया। उन्होंने कहा है कि श्री गुरुनानक देव जी के उपदेश आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed