{"_id":"662fb6b5391a1a5cc90ab1b8","slug":"pratibha-singh-said-that-bjp-has-fielded-parachute-candidate-from-mandi-lok-sabha-seat-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोलीं, मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने उतारा पैराशूट प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोलीं, मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने उतारा पैराशूट प्रत्याशी
Mon, 29 Apr 2024 08:33 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 29 Apr 2024 08:33 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी लोकसभा चुनाव के लिए भी किसी भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव में खड़ा न कर मुंबई से एक अभिनेत्री को लाना पड़ा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा का कोई स्थानीय कार्यकर्ता उनके बैनर में चुनाव भी नहीं लड़ सकता।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे जिले से उम्मीदवार लाना पड़ा और अब मंडी लोकसभा चुनाव के लिए भी किसी भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव में खड़ा न कर मुंबई से एक अभिनेत्री को लाना पड़ा। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कलेडा-मझोली टिक्कर में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं कि भाजपा का कोई स्थानीय कार्यकर्ता उनके बैनर में चुनाव भी नहीं लड़ सकता।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इसके विपरीत जहां तक कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह का सवाल है तो भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि एक लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत वह युवा अध्यक्ष बने और उसके बाद लोगों ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जनता ने उन्हें एक बार नहीं, तीन बार अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए विधानसभा में भेजा। उनके काम करने के तरीके और विधानसभा में मुद्दों को रखने की उनकी काबिलियत के उनके राजनैतिक विरोधी भी कायल है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
इस दौरान शिमला जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष चुन्नी लाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन