फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh said – Prime Minister strangling democracy to save his friend Adani

HP Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं-अपने मित्र अदाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे प्रधानमंत्री

Fri, 31 Mar 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र अदाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। भाजपा एक सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बना रही है। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said – Prime Minister strangling democracy to save his friend Adani
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र अदाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। भाजपा एक सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बना रही है। देश के इतिहास में पहली बार किसी सांसद को मानहानि के मामले में अधिकतम सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। कांग्रेस किसानों, बागवानों, कामगारों व आम लोगों की आवाज उठा रही है, जबकि प्रधानमंत्री अपने परम मित्र अदाणी को मजबूत करने में लगे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आजादी के बाद से इस देश में बड़े-बड़े और सार्वजनिक उपक्रम खोले। आज मोदी उन उपक्रमों को अपने मित्रों को बेचने में लगे हैं। राहुल गांधी ने सदन में अदाणी महाघोटाले पर मोदी सरकार से दो सवाल पूछे थे। उन्होंने पूछा था कि अदाणी की शेल कंपनियों में बीस हजार करोड़ किसके हैं। यह पैसा कहां से आया। इस कंपनी में एक चीन का नागरिक भी शामिल है, यह कौन है। प्रतिभा ने कहा कि दूसरा सवाल राहुल गांधी का सदन में अदाणी और पीएम मोदी के रिश्तों को लेकर था। इस संदर्भ में राहुल गांधी ने अदाणी के विमान में आराम करते हुए पीएम की एक तस्वीर भी दिखाई।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि अदाणी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया। 27 फरवरी को मामले की सुनवाई शुरू हुई और 23 मार्च को ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए उन्हें इस मामले में अधिकतम दो साल की सजा सुना दी। 24 मार्च को 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई। इसके बाद उन्हें सरकारी आवास एक माह के अंदर खाली करने का हुक्म जारी हो गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सदन के भीतर राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के अदाणी पर दिए गए भाषण के अंश तक हटा दिए गए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जनता की अदालत में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री से मिलीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शिमला स्थित सरकारी आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने इस दौरान उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed