फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh said Central govt should give full support to HP without any discrimination

Pratibha Singh: प्रतिभा सिंह बोलीं- बगैर किसी भेदभाव के हिमाचल को पूरा सहयोग दे केंद्र सरकार

Mon, 10 Jun 2024 09:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 09:41 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नव गठित एनडीए सरकार को बधाई दी है। साथ में कहा कि उम्मीद है कि बगैर किसी भेदभाव के प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपना पूरा सहयोग देगी। 
 

विज्ञापन
Pratibha Singh said Central govt should give full support to HP without any discrimination
प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नव गठित एनडीए सरकार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह बगैर किसी भेदभाव के प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपना पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में चुनी गई कोई भी सरकार जनमत का एक बड़ा हिस्सा होती है और उसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने आज यहां कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का किसी भी स्तर पर हनन नही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसी समस्याएं हैं, जिनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री को देश व प्रदेश के लोगों के साथ किये सभी चुनावी वादों को भी पूरा करने की दिशा में जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की है इसकी एवज में केंद्र सरकार को प्रदेश की कोई विशेष आर्थिक मदद देनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद अब आरोप प्रत्यारोप का दौर खत्म हो गया है इसलिए केंद्र सरकार को प्रदेश की खुले मन से मदद करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए भी कोई पैकेज जारी किया जाना चाहिए जिससे प्रदेश आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed