फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh again put the ball in the high command's field regarding contesting elections from Mandi.

Himachal: प्रतिभा सिंह बोलीं- मंडी से प्रत्याशी तय करने की गेंद हाईकमान के पाले में

Thu, 28 Mar 2024 06:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 06:56 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से भाजपा नेता भी हैरान हैं। 

विज्ञापन
Pratibha Singh again put the ball in the high command's field regarding contesting elections from Mandi.
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से भाजपा नेता भी हैरान हैं। सभी को लग रहा था कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह या किसी और नेता को मंडी से चुनाव लड़ाया जाएगा। भाजपा के इस फैसले को उनकी ही पार्टी के कई नेता पचा नहीं पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मंडी संसदीय सीट में बहुत विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस निश्चित तौर पर मंडी सहित अन्य लोकसभा क्षेत्रों व विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

बुधवार को चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने के बाद गुरुवार को राजधानी स्थित अपने निजी आवास हॉलीलॉज में प्रेस वार्ता में प्रतिभा सिंह ने फिर दोहराया कि मंडी से प्रत्याशी तय करने की गेंद हाईकमान के पाले में है। पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, मंजूर होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर क्षेत्र का दौरा करने और लोगों की समस्याओं को दूर करने का उन्हें आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लड़ा जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि 4 और 5 अप्रैल को नई दिल्ली में हाईकमान के साथ होने वाली बैठक में चुनाव को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी भी तय होने की संभावना है। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। विधायकों को चुनाव में उतारना वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मुमकिन नहीं है।

उपचुनाव में जीत दर्ज कर दूर करेंगे संकट के बादल
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस जीतकर सरकार पर छाए संकट के बादलों को दूर करेगी। सरकार और संगठन मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। समन्वय समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई है। प्रत्याशी तय करने में पार्टी कोई जल्दबाजी नहीं करेगी। हाईकमान ने विधायक संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों विधायक पार्टी के सक्रिय नेता हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए ये नियुक्तियां हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed