{"_id":"614a07848ed52814ef525871","slug":"pratibha-and-vikramaditya-singh-meet-venugopal-surjewala-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने वेणुगोपाल, सुरजेवाला से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने वेणुगोपाल, सुरजेवाला से की मुलाकात
Tue, 21 Sep 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:55 PM IST
सार
पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और बेटे विधायक विक्रमादित्य ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। उन्हें राजनीतिक गतिविधियों की धरातल की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने वेणुगोपाल, सुरजेवाला से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और बेटे विधायक विक्रमादित्य ने मंगलवार को कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। उन्हें राजनीतिक गतिविधियों की धरातल की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शिमला में छुट्टियां व्यतीत कर रहे हैं। ये सभी कुछ दिन प्रियंका के छराबड़ा स्थित निजी आवास में रहेंगे।
विज्ञापन
शहरी विकास स्थापना दिवस के लिए भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री पुरी को दिया न्योता
उधर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। भारद्वाज ने उन्हें 29 सितंबर को शिमला में आयोजित होने वाले शहरी विकास स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री के साथ विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन