फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha and Vikramaditya Singh meet Venugopal, Surjewala in Delhi

दिल्ली में प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने वेणुगोपाल, सुरजेवाला से की मुलाकात

Tue, 21 Sep 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 09:55 PM IST
सार

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और बेटे विधायक विक्रमादित्य ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। उन्हें राजनीतिक गतिविधियों की धरातल की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाया गया।

विज्ञापन
Pratibha and Vikramaditya Singh meet Venugopal, Surjewala in Delhi
प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने वेणुगोपाल, सुरजेवाला से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और बेटे विधायक विक्रमादित्य ने मंगलवार को कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। उन्हें राजनीतिक गतिविधियों की धरातल की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शिमला में छुट्टियां व्यतीत कर रहे हैं। ये सभी कुछ दिन प्रियंका के छराबड़ा स्थित निजी आवास में रहेंगे।

विज्ञापन


शहरी विकास स्थापना दिवस के लिए भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री पुरी को दिया न्योता
उधर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। भारद्वाज ने उन्हें 29 सितंबर को शिमला में आयोजित होने वाले शहरी विकास स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री के साथ विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed