फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prasar bharati is planning to increase the broadcast period of doordarshan shimla

दूरदर्शन शिमला पर प्रसारण अवधि बढ़ाने की तैयारी

Thu, 19 Apr 2018 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 19 Apr 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
prasar bharati is planning to increase the broadcast period of doordarshan shimla

दूरदर्शन शिमला पर प्रसारण अवधि बढ़ाने की तैयारी चल रही है। यह चौबीस घंटे भी की जा सकती है। डीडी राजस्थान, डीडी उड़िया, डीडी लखनऊ आदि की तरह ही शिमला से भी एक सेटेलाइट चैनल चल सकता है। 

विज्ञापन


प्रसार भारती ने इसको लेकर दूरदर्शन शिमला के अधिकारियों से मौजूदा स्टाफ और मशीनरी का भी पूरा ब्योरा मांग लिया है। वर्तमान में दूरदर्शन शिमला दोपहर बाद तीन से सात बजे तक ही कार्यक्रम आते हैं। 
विज्ञापन


इसमें रोजाना दो बार हिमाचल प्रदेश से संबंधित बुलेटिन आते हैं। ये प्रोग्राम पांच बजकर 20 मिनट से साढ़े पांच बजे तक केवल दस मिनट के लिए और साढे़ छह बजे से लेकर पौने सात बजे तक 15 मिनट के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदर्शन शिमला इसके होता है माध्यम से प्रसारित

prasar bharati is planning to increase the broadcast period of doordarshan shimla

इसके अलावा युवाओं, महिलाओं, किसानों, पर्यटकों के अलावा साहित्य, कला आदि पर केेंद्रित भी कई तरह के कार्यक्रम आते हैं। अब तक दूरदर्शन शिमला सेटेलाइट से नहीं, बल्कि एंटीना के माध्यम से प्रसारित होता है।

इसकी वजह से इसकी राज्य के तमाम क्षेत्रों में ठीक से पहुंच नहीं हो पा रही है। प्रसारण में भी सेटेलाइट चैनलों की तरह गुणवत्ता नहीं नजर आती है। अगर दूरदर्शन शिमला को सेटेलाइट से जोड़ दिया गया तो इसके प्रसारण में गुणवत्ता तो होगी ही।

साथ ही प्रदेश के कोने-कोने में ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया भर में कहीं भी देखा जा सकेगा। दूरदर्शन शिमला के एक अधिकारी ने माना कि प्रसार भारती से स्टाफ, मौजूदा मशीनरी और इससे संबंधित तमाम तरह की जानकारियां मांगी गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed